
४५, पुष्पांजलि नगर, संजय नगर, राजेन्द्र नगर, उज्जैन, मध्य प्रदेश – ४५६००१
वेरिएंट चुनें
खरीदने के तरीके
भगवान शिव के पावन दिवस पर संपन्न होने वाला यह दिव्य वैदिक रुद्राभिषेक आपके जीवन की सभी बाधाओं को दूर कर, आपके भीतर सुप्त दिव्यता को जागृत करता है ताकि आप वह जीवन जी सकें, जिसके लिए आप सृष्टि में आए हैं। रुद्राभिषेक पूजा प्रत्येक सोमवार को उज्जैन के गौ घाट क्षेत्र स्थित श्री धनेश्वर महादेव मंदिर में पूज्य आचार्य पंडित वासुदेव जी शास्त्री के मार्गदर्शन में संपन्न कराई जाती है। यह पूजा किसी सामान्य सामूहिक अनुष्ठान की तरह नहीं होती, बल्कि विशेष रूप से आपके नाम, आपकी व्यक्तिगत प्रार्थना एवं मनोकामना के लिए की जाती है। पूजा की शुरुआत संकल्प से होती है, जिसमें आपका पूरा नाम, गोत्र और आपकी व्यक्तिगत प्रार्थना, भगवान शिव के समक्ष अर्पित की जाती है। यह पवित्र प्रक्रिया आपके एवं संपन्न हो रही पूजा के बीच एक व्यक्तिगत आध्यात्मिक संबंध स्थापित करती है। संकल्प पूरा होने के बाद, सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है ताकि पूजा आरंभ होने से पहले सभी बाधाएँ दूर हो जाएँ। इसके पश्चात पवित्र रुद्राभिषेक प्रारंभ होता है, जिसमें गंगाजल, दूध, पंचामृत, शहद और घी से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। इस दौरान मंदिर में “महामृत्युंजय मंत्र” , “यजुर्वेद रुद्री मंत्र” और “ॐ नमः शिवाय” के मंत्रों की ध्वनि गूंजती रहती है। पूजा के दौरान श्रद्धापूर्वक बेल पत्र, धतूरा, भांग, चंदन, सफेद पुष्प, धूप, दीपक इत्यादि पवित्र सामग्री भगवान शिव को अर्पित की जाती है। अंत में आरती के साथ पूजा संपन्न होती है, जहाँ एक बार फिर आपका नाम और आपकी प्रार्थनाएँ भगवान शिव के समक्ष अर्पित की जाती हैं।
जीवन में कभी न कभी ऐसा समय आता है जब सब कुछ सही करने पर, लगातार मेहनत और पूरी ईमानदारी से प्रयास करने के बाद भी परिस्थितियाँ आपके पक्ष में नहीं होती। सफलता कोसो दूर लगती है, मन की शांति धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है और जीवन में भारीपन लगने लगता है। यदि फिलहाल आप ऐसी परिस्थिति में है तो यह जान लीजिए कि “आप अकेले नहीं हैं और न ही भगवान महादेव ने आपका साथ छोड़ा है।” कई बार संघर्ष केवल बाहरी परिस्थितियों तक सीमित नहीं होता। सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि कुछ कठिनाइयाँ जीवन में कर्मों के बोझ, नकारात्मक ऊर्जा, आंतरिक असंतुलन या पितृ दोष, राहु दोष और केतु दोष जैसे ग्रह दोषों से भी उत्त्पन्न होती हैं, जिन्हें केवल प्रयासों से दूर नहीं किया जा सकता। ऐसे समय में पवित्र रुद्राभिषेक पूजा अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। “रुद्र” शब्द संस्कृत के दो मूल शब्दों से बना है। “रुत” अर्थात दुःख या पीड़ा और “द्र” अर्थात उसे दूर करना। इसलिए रुद्राभिषेक को भगवान शिव की ऐसी पवित्र आराधना माना जाता है जो जीवन के दुःख, नकारात्मकता और मानसिक बोझ को दूर करता है। हिंदू परंपरा के अनुसार, भगवान शिव ने सम्पूर्ण सृष्टि की रक्षा के लिए घातक हलाहल विष का पान कर उसे अपने कंठ में धारण किया। इसी कारण भक्त रुद्राभिषेक के दौरान गंगाजल, दूध, पंचामृत, शहद और घी जैसे शीतल पदार्थ श्रद्धापूर्वक महादेव को अर्पित करते हैं। भक्तों का ऐसा विश्वास है कि इन पदार्थो के अर्पण से प्रसन्न होकर महादेव उन्हें शांति, सुरक्षा, मानसिक शक्ति और कष्टों से मुक्ति का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। महादेव का एक और नाम आशुतोष भी है जिसका अर्थ शीघ्र प्रसन्न होने वाला होता है। शिव पुराण में भी कहा गया है “अभिषेकं तु ये कुर्वन्ति रुद्रस्य सकला जनाः, ते सर्व पाप निर्मुक्ताः प्राप्नुवन्ति परं पदम्।” अर्थात जो भक्त भगवान रुद्र (शिव जी) का अभिषेक करते हैं, वे समस्त पापों और बाधाओं से मुक्त होकर परम पद को प्राप्त करते हैं। ये केवल शब्द नहीं, बल्कि वह आध्यात्मिक आस्था है जिसे हजारों वर्षों से करोड़ों भक्त अनुभव करते आए हैं। और अब उनकी कृपा प्राप्त करने की बारी आपकी है।
श्री धनेश्वर महादेव मंदिर उज्जैन के गौ घाट क्षेत्र में कुबेर धाम आश्रम के पवित्र परिसर में स्थित है। उज्जैन को हिंदू धर्म में सात मोक्षदायिनी नगरियों में से एक माना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और अपने शांत वातावरण तथा अनुभवी पंडितों द्वारा संपन्न वैदिक अनुष्ठानों के लिए जाना जाता है।
हर पूजा भारत में सत्यापित पंडितों द्वारा पवित्र मंदिरों में, प्रामाणिक वैदिक विधि से संपन्न की जाती है। इस तरह हम अपने स्थानीय पुरोहितों और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा को सहयोग देने में अपना योगदान देते हैं।